सीटी स्कैन व एमआरआइ जांच अबतक शुरू नहीं, मरीज परेशान

Updated:
विज्ञापन

सीटी स्कैन व एमआरआइ जांच अबतक शुरू नहीं, मरीज परेशान

विज्ञापन

मायागंज अस्पताल में सीटी स्कैन व एमआरआइ सेंटर गुरुवार को भी बंद रहे. सप्ताह से एमआरआइ जांच व 15 दिनों से सीटी स्कैन जांच बंद है. रोजाना दो दर्जन से अधिक मरीज जांच नहीं करा पा रहे हैं. इन्हें मजबूरीवश एमआरआइ जांच कराने के लिए निजी सेंटर जाना पड़ रहा है. वहीं सीटी स्कैन जांच के लिए सदर अस्पताल या निजी सेंटर जा रहे है. खासकर एक्सीडेंट, न्यूरो, पेट, हड्डी समेत अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज परेशान हो रहे हैं. रेडियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ सचिन ने बताया कि एमआरआइ मशीन में लगने वाला हीलियम गैस का सिलेंडर अबतक मायागंज अस्पताल नहीं पहुंचा है. एमआरआइ सेंटर को चला रही निजी एजेंसी को जल्द व्यवस्था करने को कहा गया है. इसके अलावा सीटी स्कैन मशीन के अर्थिंग का ट्रायल गुरुवार को भी जारी रहा. सरकार द्वारा नियुक्त मेंटेनेंस एजेंसी के इंजीनियर पहले अर्थिंग के ट्रायल को पूरा करेंगे. इसके बाद सीटी स्कैन मशीन के ट्यूब को भी बदला जायेगा. सीटी स्कैन जांच को जल्द शुरू किया जा सकता है.जबकि एमआरआइ जांच के लिए मरीजों को इस सप्ताह इंतजार करना पड़ सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन