28 तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Updated:
विज्ञापन

28 तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

विज्ञापन

जिले में सोमवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही. कुछ जगहों पर 7.1 मिलीमीटर हल्की बारिश भी हुई. मंगलवार को भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है. 26 अगस्त को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा. दिनभर पूर्वा हवा चलती रही. हवा की गति 7.8 किमी/घंटा रही. हवा में नमी की अधिकतम आद्रता 81 प्रतिशत रहा. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 28 अगस्त तक जिले में अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा होने का अनुमान है. कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है. अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है. 10-20 किमी/घंटा की रफ्तार से उत्तर-पूरबा हवा चल हवा चल सकती है. इस अवधि में वर्षा की अच्छी संभावना को देखते हुए खेतों में मेढ़ को मजबूत करें. आकाशीय बिजली से सुरक्षा के लिए दामिनी मोबाइल एप डाउनलोड करें. खड़ी फसलों में सिंचाई स्थगित करें. कीटनाशक एवं खाद का प्रयोग आसमान साफ रहने पर ही करें. ऊंची जमीन में अरहर की बुआई कर सकते है. फूलगोभी की अगात किस्मों की रोपाई समाप्त करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन