ePaper

Bhagalpur News: बैंक स्टाफ सदस्य ग्राहकों को बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करें : डीजीएम

Updated at : 07 May 2025 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: बैंक स्टाफ सदस्य ग्राहकों को बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करें : डीजीएम

यूको बैंक की ओर से एमएसएमई, कृषि एवं संसाधन ऋण वितरण शिविर का आयोजन

विज्ञापन

– यूको बैंक की ओर से एमएसएमई, कृषि एवं संसाधन ऋण वितरण शिविर का आयोजन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

यूको बैंक अंचल कार्यालय भागलपुर की ओर से मंगलवार को स्थानीय होटल में एमएसएमई एवं कृषि विशेष ऋण शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि प्रधान कार्यालय कोलकाता के उप महाप्रबंधक देवाशीष नायक ने कहा कि यूको बैंक के पास एमएसएमई, कृषि एवं संसाधन क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाएं है, जिसका लाभ उठा कर लोग अपने जीवन को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं. उन्होंने ग्राहकों से अनुरोध किया कि वे बैंक की विभिन्न आकर्षक योजनाओं का लाभ उठाएं. डिजिटल बैंकिंग का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपने जीवन को समृद्ध बनायें. उन्होंने स्टाफ सदस्यों को भी ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया.

उप अंचल प्रमुख हेमंत कुमार ने कहा कि बैंक के पास विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत कई विशिष्ट योजनाएं हैं, इनका लाभ उठाएं. एमएसएमई हब प्रमुख सुनील पात्रो ने बैंक द्वारा आरंभ की गयी विभिन्न नयी योजनाओं यूको अभिनंदन, यूको जीएसटी स्मार्ट, यूको एमएसएमई स्मार्ट, यूको एमएसएमई ऑफिस व अन्य ऋण योजनाओं और यूको यूनिक, यूको रॉयल, यूको प्रिविलेज, यूको अपराजिता, यूको संचयिका, यूको बिजनेस, यूको बिजनेस प्लस आदि जमा योजनाओं से ग्राहकों को अवगत कराते हुए इससे लाभान्वित होने का अनुरोध किया.विभिन्न ग्राहकों ने यूको बैंक द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं एवं उठाए गये कई पहल की सराहना की गयी. उप महाप्रबंधक देवाशीष नायक की ओर से ग्राहकों को ऋण संस्वीकृति पत्र प्रदान किये गये. ऋण वितरण शिविर में एमएसएमई एवं कृषि क्षेत्र के अंतर्गत 529 ग्राहकों को ऋण संस्वीकृत किये गये हैं. कार्यक्रम का संचालन अंचल कार्यालय, भागलपुर में पदस्थापित वरिष्ठ प्रबंधक राकेश रंजन ने किया. मौके पर मुख्य प्रबंधक सचिन यादव व अन्य बैंकर्स के अलावा बड़ी संख्या में ग्राहक थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

SANJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन