सरकारी पूजा के बाद खुले बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में रविवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में रविवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई. इस दौरान भगवान शिव का गंगाजल, पंचामृत, फूल-फल और अन्य पूजन सामग्री से विधिवत अभिषेक किया गया. पूजा कार्यक्रम महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में आयोजित हुआ, जबकि पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-विधि संपन्न करायी. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया. सरकारी पूजा समाप्त होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. इसके बाद सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी. श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की. भक्तों की मौजूदगी और पूजन-अर्चना से पूरे मंदिर परिसर का वातावरण शिवमय और भक्तिमय बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन