दहेज हत्या के आरोपितों के घर की कुर्की-जब्ती

Updated:
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोपितों के घर की कुर्की-जब्ती

विज्ञापन

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार स्थित बरगांछ के समीप सैलून संचालक अमित कुमार की पत्नी को ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से फांसी से लटका कर फरार हो गये. मृतका चंचल उर्फ चांदनी के पिता जमालपुर निवासी अरविंद ठाकुर ने चांदनी के पति अमित कुमार, सास सुलेखा देवी, देवर अभिनीत कुमार और ननद को नामजद अभियुक्त बनाया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामले में दो लोग वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं. जबकि मृतका की हत्यारोपित सास और देवर फरार थे. मामले में दोनों के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश प्राप्त कर शुक्रवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने पहले घर में चल रहे लॉज को खाली करवाया गया. जिसके बाद तीनों तल पर मौजूद घर के कमरों के किवाड़ और खिड़की तक को निकाल लिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन