दौड़ में बालिका वर्ग में अरिबा व बालक में राज कुमार प्रथम
भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में रविवार को जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया.
भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में रविवार को जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. बिहार विधानसभा के उपसभापति नरेंद्र नारायण यादव ने ध्वजारोहण किया कर खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी हौसलाफजाई की. मशाल दौड़ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जेड हसन ने अपने संबोधन के माध्यम से भागलपुर के खिलाड़ियों के उपलब्धि को बताया. उसके बाद अतिथियों को सम्मानित किया. मालूम हो कि 24 दिसंबर तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में 30 संस्थाओं के सात सौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इसमें 400 खिलाड़ी बालक वर्ग व 300 बालिका वर्ग के हैं. उद्घाटन कार्यक्रम में सचिव नसर आलम, उपाध्यक्ष शिशुपाल भारती, नीरज राय, अकरम अली, फारूक आजम, प्रवीण झा, कोषाध्यक्ष प्रमोद मंडल, संयुक्त सचिव जितेंद्र मणि, राकेश, राजीव लोचन, मुरारी कुमार, राजा कुमार समेत अन्य भी थे.
पहले दिन ये खिलाड़ी रहे अव्वल
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए