ओवर ऑल चैंपियन बनी एंजेल कुमारी

Updated at : 11 Aug 2024 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
ओवर ऑल चैंपियन बनी एंजेल कुमारी

सैंडिस कंपाउंड स्थित स्विमिंग पूल में रविवार को जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्थित स्विमिंग पूल में रविवार को जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. एमएलसी डॉ एनके यादव, मेयर डॉ वसुंधरा लाल, डॉ संजय सिंह व डॉ अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. प्रतियोगिता में ओवर ऑल एंजेल कुमारी चैंपियन बनीं. जूनियर व सीनियर बालक व बालिका वर्ग में 50 मीटर फ्रीस्टाइल व 100 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. संघ के सचिव दीपक ने कहा कि प्रतियोगिता का सफलता आयोजन किया गया. डॉ अजय सिंह ने कहा कि सोसाइटी का तैराकी संघ के साथ मिलकर अंग क्षेत्र से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के तैराक को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है. प्रतियोगिता में 12 से 35 वर्ष के ऊपर तक के लगभग 220 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. वहीं, मेयर डॉ वसुंधरा लाल ने कहा कि खासकर तैराकी सीखने के लिए एक और स्विमिंग पूल की जरूरत है. कि भविष्य में एक और स्विमिंग पूल बनाया जायेगा. इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह, बिहार तैराकी संघ के अंतर राष्ट्रीय तैराक विजेंद्र राय, रघुवंश कुमार, गुलाम आजाद, विक्की, सुपम, श्रुति, जेड हसन, नसर आलम, अभिमन्यु प्रसाद सिंह, आदि मौजूद थे. ———————— नैक मूल्यांकन को लेकर पीपीटी तैयारी का लिया गया जायजा बीएन कॉलेज का 21 व 22 अगस्त को नैक मूल्यांकन होना है. इसकी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को कॉलेज में तैयार किये गये पीपीटी का जायजा लिया गया. पर्यवेक्षक की भूमिका में पीजी भूगोल विभाग के पूर्व हेड प्रो संजय कुमार झा थे. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि कॉलेज के स्थापना काल से लेकर अबतक के कार्य व विकास को देखा गया. विभागों के सभी हेड की आगामी योजना किया है. कॉलेज प्रशासन का कॉलेज के विकास को लेकर कई योजना बनायी गयी हैं. तमाम चीजों को पीपीटी के माध्यम से पर्यवेक्षक को देखा गया. करीब छह घंटे तक कार्यक्रम चला. मौके पर सभी विभागाध्यक्ष आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन