Bhagalpur news वगछिया पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Dec 2024 1:42 AM

विज्ञापन

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में मधेपुरा जिला बॉल बैडमिंटन संघ की ओर से कामेश्वर मवि परमानपुर मधेपुरा में शहीद कैप्टन आशुतोष मेमोरियल 31वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप

विज्ञापन

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में मधेपुरा जिला बॉल बैडमिंटन संघ की ओर से कामेश्वर मवि परमानपुर मधेपुरा में शहीद कैप्टन आशुतोष मेमोरियल 31वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में पूल ए से सिवान व मधेपुरा, पुल बी से नवगछिया व एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी, पूल सी से बेगूसराय व वैशाली, पूल डी से पटना व मुजफ्फरपुर ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. महिला वर्ग के महत्वपूर्ण लीग मुकाबले में वैशाली ने पूर्वी चंपारण 35-24, 35-29 से, बेगूसराय ने बाढ़ को 35-22, 35-26 से हराया. चैंपियनशिप में खेलने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित नेपाल बॉल बैडमिंटन टीम ( पुरुष व महिला ) का परमानंदपुर स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचने पर सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन के नेतृत्व में फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया. नेपाल की टीम के साथ नेपाल बॉल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार यादव व मैनेजर सीता यादव आयें हैं. बिहार व नेपाल के बीच आमंत्रण प्रतियोगिता के मैच पुरुष व महिला दोनों वर्गों में खेले जायेंगे. दूसरे दिन के खेल की शुरुआत में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व संयुक्त सचिव राकेश रंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर नरेंद्र चंद्र नवीन, दीपक सिंह कश्यप, अमर आहूजा, संतोष शर्मा, रवि रंजन कुमार, सतीश कुमार, रामबाबू सिंह, सुभाषचंद्र, संजय भारती, ओमप्रकाश झा, सुमन यादव, रूपक प्रकाश रंजन, आशीष कुमार सहित खेलप्रेमी उपस्थित थे. लीग मुकाबले में नवगछिया ने भागलपुर को 35-12 35-20 से, बांका ने गया को 35-12, 35-16 से, नवगछिया ने गया को 35-16, 35-20 से, बांका ने भागलपुर को 35-9, 35-15 से, गया ने भागलपुर को 35-24, 35-30 से, किलकारी ने मुजफ्फरपुर को 35-15, 35-25 से, पटना ने सुपौल को 35-17, 35-25 से, किलकारी ने पटना को 35-20, 35-25 से, बेगूसराय में बाढ़ को 35-17, 35-18 से, बाढ़ ने दरभंगा को 35-30, 35-32 से, बेगूसराय ने दरभंगा को 35-14, 35-20 से, बेगूसराय ने वैशाली को 35-25, 35-30 से, सीवान ने मधेपुरा को 35-9, 35-15 से, पूर्वी चंपारण ने सारण को 35-27, 35-25 से, सीवान ने पूर्वी चंपारण को 35-20, 35-25 से, पूर्वी चंपारण ने मधेपुरा को 35-30, 35-29 से हराया.जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन