24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

काव्य पाठ से महफिल हुई जवां

काव्य पाठ से महफिल हुई जवां-आत्म कल्याण केंद्र सुदर्शन धाम अलीगंज में कवि गोष्ठीसंवाददाता, भागलपुरसाहित्य संस्था अंग गौरव के तत्वावधान में आत्म कल्याण केंद्र सुदर्शन धाम अलीगंज में काव्य गोष्ठी हुई. इस दौरान कवियों की प्रस्तुतियों ने महफिल को जवां कर दिया. गोष्ठी की शुरुआत कपिलदेव कृपाला के सरस्वती वंदना से हुई. मुख्य अतिथि अमर […]

काव्य पाठ से महफिल हुई जवां-आत्म कल्याण केंद्र सुदर्शन धाम अलीगंज में कवि गोष्ठीसंवाददाता, भागलपुरसाहित्य संस्था अंग गौरव के तत्वावधान में आत्म कल्याण केंद्र सुदर्शन धाम अलीगंज में काव्य गोष्ठी हुई. इस दौरान कवियों की प्रस्तुतियों ने महफिल को जवां कर दिया. गोष्ठी की शुरुआत कपिलदेव कृपाला के सरस्वती वंदना से हुई. मुख्य अतिथि अमर प्रसाद सिंह ने ‘जिंदगी एक सौंदर्य चमन है’ सुना कर माहौल में गंभीरता का पुट घोला, तो विशिष्ट अतिथि अभय कुमार भारती ने ‘सोने की लंका सज गयी आज मेरे देश में’ के जरिये भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया. गणेश गणपति, नवीन निकुंज व संजय भागलपुरी की रचनाओं ने भी गोष्ठी को ऊंचाई दी. कवि गोष्ठी की अध्यक्षता महेंद्र प्रसाद निशाकर ने की. इस दौरान देवराज, खुश्बू कुमारी, प्रीति कुमारी, ज्ञान माला देवी, राेहित कुमार, रीतेश कुमार, रितिक कुमार, विपुल कुमार, देव कुमार आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें