महिला पर फायरिंग करने वाला अपराधी गिरफ्तार 2014 में विक्रमशिला पुल पर मॉर्निंग वाक पर निकली महिला पर गोली चलायी थी निलेश यादव ने बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर चलायी थी गोली, निलेश के साथ तीन अन्य लोग भी थे कटहलबाड़ी के रहने वाले निलेश पर पहले भी छेड़खानी का केस दर्ज हो चुका हैवरीय संवाददाता, भागलपुर2014 में विक्रमशिला पुल पर अपनी बेटी के साथ मॉर्निंग वाक पर निकली महिला पर गोली चलाने वाले अपराधी निलेश यादव को बरारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कटहलबाड़ी निवासी निलेश के साथ उस समय तीन अन्य लड़के भी थे जिन्हें पहले ही पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है. यह जानकारी बरारी थाना प्रभारी केके अकेला ने दी. क्या था मामलापिछले वर्ष एक महिला अपनी बेटी भी मॉर्निंग वाक पर थी. तभी निलेश अपने तीन साथियों के साथ उनके पास पहुंचा और महिला की बेटी से छेड़खानी करने लगा. महिला ने छेड़खानी का विरोध किया, तो लफंगों ने उसपर गोली चला दी. हालांकि गोली महिला को नहीं लगी पर वह गिर पड़ी और उसके सिर में चोट आयी थी. छेड़खानी करते समय निलेश के साथ कुणाल पासवान के अलावा दो अन्य लड़के मौजूद थे.
महिला पर फायरिंग करने वाला अपराधी गिरफ्तार
महिला पर फायरिंग करने वाला अपराधी गिरफ्तार 2014 में विक्रमशिला पुल पर मॉर्निंग वाक पर निकली महिला पर गोली चलायी थी निलेश यादव ने बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर चलायी थी गोली, निलेश के साथ तीन अन्य लोग भी थे कटहलबाड़ी के रहने वाले निलेश पर पहले भी छेड़खानी का केस दर्ज हो […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement