विसर्जन शोभायात्रा में महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य -मोहद्दीनगर, मिरजान हाट, क्लबगंज, मानिकपुर दुर्गा स्थान की विसर्जन शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष हुए शामिल फोटो नंबर : सुरेंद्र जी संवाददाता, भागलपुर शहर के दक्षिणी क्षेत्र में मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से हुई. मोहद्दीनगर, मिरजानहाट, मानिकपुर दुर्गा स्थान से शुक्रवार को माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नौनी बाबू तालाब में किया गया. मोहद्दीनगर दुर्गास्थान में आसपास क्षेत्र की 500 से अधिक महिलाएं व युवतियों ने डांडिया नृत्य कर प्रतिमा शोभायात्रा निकाली. विसर्जन शोभायात्रा प्रात: 9.30 बजे निकली और मिरजानहाट, शीतला स्थान चौक होते हुए शिव पुरी कॉलोनी पहुंची, जहां तालाब में प्रतिमा विसर्जित कर दी गयी. शोभायात्रा में संरक्षक सुरेंद्र गुप्ता, राज किशोर सिंह, अध्यक्ष अशोक कुमार किनवार, संरक्षक ध्यानेश्वर प्रसाद, सचिव दयाल प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मदन मोहन झा, संयुक्त सचिव राकेश रंजन केशरी, कोषाध्यक्ष डॉ राज किशोर, गणेश मालाकार आदि शामिल थे. दशमी पर श्रीकृष्ण क्लब, बरारी की ओर से सत्य हरिश्चचंद्र नाटक व नटराज डांस एकेडमी की ओर से नृत्य नाटिका हुआ. मिरजानहाट दुर्गा पूजा समिति की ओर से विसर्जन कार्यक्रम में महासचिव निर्भय साह, राघवेंद्र लाल, उपाध्यक्ष संजय साह, संरक्षक पार्षद संतोष कुमार, पार्षद दीपक कुमार साह आदि का योगदान रहा.
BREAKING NEWS
विसर्जन शोभायात्रा में महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य
विसर्जन शोभायात्रा में महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य -मोहद्दीनगर, मिरजान हाट, क्लबगंज, मानिकपुर दुर्गा स्थान की विसर्जन शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष हुए शामिल फोटो नंबर : सुरेंद्र जी संवाददाता, भागलपुर शहर के दक्षिणी क्षेत्र में मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से हुई. मोहद्दीनगर, मिरजानहाट, मानिकपुर दुर्गा स्थान से शुक्रवार को माता दुर्गा की प्रतिमा का […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement