24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लोजपा बूथ कमेटी की बैठक

प्रतिनिधिनाथनगर : प्रखंड में शुक्रवार को लोजपा पंचायत अध्यक्ष व बूथ कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश ने की. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुरारी पासवान व प्रदेश महासचिव अमर सिंह कुशवाहा एवं नीरज मंडल शामिल हुए. वक्ताओं ने कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं. आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता […]

प्रतिनिधिनाथनगर : प्रखंड में शुक्रवार को लोजपा पंचायत अध्यक्ष व बूथ कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश ने की. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुरारी पासवान व प्रदेश महासचिव अमर सिंह कुशवाहा एवं नीरज मंडल शामिल हुए. वक्ताओं ने कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं. आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता अपने क्षेत्र पर ध्यान दे और टॉल फ्री नंबर पर सदस्यता अभियान में तेजी लायें. अनिल कुमार पासवान ने कहा कि पांच जून से पूरे जिले में शीर्ष नेतृत्व द्वारा रथ यात्रा निकाला जायेगा. रथयात्रा पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं जमुई के सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में होगा. इसकी सफलता के लिए 24 मई को कार्यशाला आयोजित की जायेगी. जिलाध्यक्ष मुरारी पासवान ने कार्यकर्ताओं से कहा वह राष्ट्रीय नेता रामविलास पासवान की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं. एक जून को सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. इस मौके पर प्रदेश महासचिव अमर सिंह कुशवाहा, नीरज कुमार मंडल, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, संजीव पासवान, प्रकाश पासवान, निरंजन पासवान सहित बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें