24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अपराध व जाम की समस्या पर सीएम से हस्तक्षेप करने की मांग

तसवीर: मनोज – रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका व चरणबद्ध आंदोलन की दी चेतावनी वरीय संवाददाता, भागलपुर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने लचर कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर भागलपुर की कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन […]

तसवीर: मनोज – रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका व चरणबद्ध आंदोलन की दी चेतावनी वरीय संवाददाता, भागलपुर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने लचर कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर भागलपुर की कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी. पार्टी के जिला अध्यक्ष कुमार नीरज सिंह ने कहा कि शहर में अपराध व जाम की समस्या विकराल होती जा रही है. मुख्यमंत्री दोनों ही मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते हैं, तो पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी. जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी ई अवध किशोर कुमार ने कहा कि बिहार में जुगाड़ टेक्नोलॉजी की सरकार चल रही है. मौके महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष सुनीता सिंह कुशवाहा, चंदन कुमार कर्ण, संगीत कुमार, अजीत तिवारी, गोप महतो, मृत्युंजय सिन्हा, गोपाल चुनीहारा, अजीत सिंह कुशवाहा, राम चरण पासवान, शांति सिंह कुशवाहा, मनोज स्वराज, विनय पासवान, वेदानंद सिंह, हरिकिशोर सिंह आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें