21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दो घंटे तक रखा चंपापुल जाम

भागलपुर: बाढ़ राहत राशि को लेकर नाथनगर प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों ने शुक्रवार को दो घंटे तक चंपा पुल जाम रखा. जाम कर रहे बाढ़ पीड़ितों एक क्विंटल खाद्यान्न के साथ 1500 रुपये देने की मांग कर रहे थे. बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि जब तक खाद्यान्न के साथ राशि नहीं मिलेगी, जाम जारी […]

भागलपुर: बाढ़ राहत राशि को लेकर नाथनगर प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों ने शुक्रवार को दो घंटे तक चंपा पुल जाम रखा. जाम कर रहे बाढ़ पीड़ितों एक क्विंटल खाद्यान्न के साथ 1500 रुपये देने की मांग कर रहे थे. बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि जब तक खाद्यान्न के साथ राशि नहीं मिलेगी, जाम जारी रहेगा. जाम की वजह से चंपापुल के पश्चिम तरफ पुरानी सराय मोड़ तक और पूरब में थाना चौक तक सैकड़ों वाहनों की कतार लग गयी. जाम में फंसे सैकड़ों कांवरिया जाम जल्द हटाने का आग्रह करते रहे, लेकिन बाढ़पीड़ित अपनी बात पर अड़े रहे.

जाम की सूचना पर मौके पर नाथनगर अंचलाधिकारी तरुण कुमार केसरी, थाना इंस्पेक्टर महफूज आलम आदि ने बाढ़ पीड़ितों को समझाया और बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न वितरण के बाद राशि वितरित करने का भरोसा दिलाया. बाढ़ पीड़ितों से दोनों पदाधिकारी वार्ता कर ही रहे थे कि पश्चिम तरफ से एक एंबुलेंस पुल के समीप आकर रुकी. एंबुलेंस पर सवार लोग बाढ़पीड़ितों से जान बचाने की बात कह रास्ता मांगने लगे. इस पर लोगों ने एंबुलेंस को रास्ता दे दिया. तभी गाड़ी के साथ लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और जाम टूट गया. हालांकि सीओ ने बाढ़ पीड़ितों के प्रतिनिधि को मनसकामनानाथ पहुंच कर बातचीत करने के लिए बुलाया. लेकिन बाढ़ पीड़ित नाथनगर थाना में ही लिखित आश्वासन के लिए पहुंच गये.

यात्री और बाढ़ पीड़ित उलझे
चंपापुल पर जाम से परेशान यात्री जाम पर बैठे बाढ़ पीड़ितों से उलझ गये. यात्रियों का कहना था कि यही एक मात्र रास्ता है. पर्व त्योहार का समय है, लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हो जायेगी. यदि राहत की मांग ही करना है तो ब्लॉक में जाकर करें. इस पर बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि प्रशासन उनकी बात को सुन ही नहीं रहे है. अभी तक उन्हें राहत ही नहीं दी गयी है. प्रशासन सिर्फ खाद्यान्न दे रहा है, लेकिन सहायता राशि की बात नहीं की जा रही है. यदि हमलोग अभी अनाज ले लेंगे तो बाद में राशि नहीं मिलेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें