जन्माष्टमी उत्सव में 3000 यादव समाज के परिवार होंगे शामिल

Published at :28 Jul 2024 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
जन्माष्टमी उत्सव में 3000 यादव समाज के परिवार होंगे शामिल

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को बरारी स्थित कैंप कार्यालय में हुई.

विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को बरारी स्थित कैंप कार्यालय में हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ईं सुभाष चंद्र यादव ने की. बैठक में कृष्ण जन्माष्टमी को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया. ईं सुभाषचंद्र यादव ने बताया कि यादव विकास समिति की ओर से हुसैनाबाद में जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाता है. इस बार महासभा व्यापक रूप से उत्सव मनायेगा. ऐतिहासिक शोभा यात्रा के साथ समाज के 3000 परिवार शामिल होंगे.

युवा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने बताया कि अखिल भारतवर्ष यादव महासभा कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकालेगी. इसमें भागलपुर के सम्मानित अतिथि, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के यादव समाज के प्रबुद्धजन को आमंत्रित किया जायेगा. शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, रथ व आकर्षक झांकी रहेगी. शोभायात्रा में इस्कॉन मंदिर के साधक भी भाग लेंगे. वहीं बांका, मुंगेर, खगड़िया, पूर्णिया समेत भागलपुर से कई लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम स्थल हुसैनाबाद में भंडारा का आयोजन होगा. इस दौरा भजन कीर्तन होगा. संगठन के मजबूती के लिए मुरली यादव को जिला उपाध्यक्ष, विनोद यादव फौजी को जिला सचिव, संजय यादव को जिला संगठन मंत्री, देवेंद्र यादव को नाथनगर प्रखंड का अध्यक्ष, मृत्युंजय कुमार को नाथनगर प्रखंड का युवा अध्यक्ष एवं विपिन बिहारी को युवा प्रखंड का संगठन मंत्री मनोनीत किया गया.

इस मौके पर नगर अध्यक्ष रविंद्र यादव, महासचिव डॉ गौतम कुमार यादव उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, महादेव कुमार अकेला, कैलाश यादव, प्रभात कुमार यादव, विनोद यादव फौजी, संजय यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन