27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी

भागलपुर : शुक्रवार को पछुआ हवा ने एक बार फिर कनकनी बढ़ा दी. कुछ दिन पहले की तरह शाम ढलते ही कनकनी के कारण लोग घर में दुबके रहने को मजबूर हो गये. कृषि मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पछुआ हवा की गति तो कम हो जायेगी, मगर तापमान में आगे के दिनों में गिरावट दर्ज […]

भागलपुर : शुक्रवार को पछुआ हवा ने एक बार फिर कनकनी बढ़ा दी. कुछ दिन पहले की तरह शाम ढलते ही कनकनी के कारण लोग घर में दुबके रहने को मजबूर हो गये. कृषि मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पछुआ हवा की गति तो कम हो जायेगी, मगर तापमान में आगे के दिनों में गिरावट दर्ज की जायेगी.
वैज्ञानिक सुनील कुमार ने कहा कि शुक्रवार को पछुआ हवा की दिन भर रफ्तार 5.2 किलोमीटर प्रति घंटे रही. इससे दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया. पछुआ हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गयी है. इस हवा का असर आगे भी रहेगा.
न्यूनतम तापमान में कमी आयेगी. शनिवार को भी लोगों को बादल के पीछे ही सूर्य दिखाई देंगे. उन्होंने कहा कि पछुआ हवा के कारण बढ़े ठंड का असर आलू की खेती पर पड़ेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें