कहलगांव. वार्ड नंबर आठ की पार्षद कमली देवी का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया. नगर पंचायत कहलगांव के सभा कक्ष में वार्ड पार्षदों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद सिंह ने चिंता जाहिर कर कहा कि कमली मौत होने से नगर पंचायत को क्षति हुयी जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती. मौके पर नपं उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद मंडल, ओमप्रकाश जायसवाल, प्रवीण राना, मो आजाद, मो अख्तर, साधना देवी, योगेंद्र सहनी, अखिलेश वर्मा, राजू सरसहाय, मीना देवी, गीता राना, रीना देवी, बिंदु प्रसाद, देवेंद्र कुमार, हुकुमचंद्र साह, अजय, विजय, संजीव, अशोक झा, वासुदेव रविदास सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे. घर में घुस कर महिला व ननदोसी को पीटाकहलगांव. रसलपुर थाना अंतर्गत कटोरिया गांव में बुधवार की रात स्व गुलचरण मंडल की पत्नी संगीता देवी (40) व उसके ननदोई खरीक थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी वशिष्ठ मंडल (41) की घर में घुस कर पिटाई कर दी गयी. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों का उपचार अनुमंडल अस्पताल में किया गया. संगीता देवी ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि हम अपने घर में बेटी व ननदोई के साथ थी. इसी दौरान भरत मंडल व विकास मंडल पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे और मारपीट कर घायल कर दिया.
BREAKING NEWS
वार्ड पार्षद के निधन पर शोक सभा
कहलगांव. वार्ड नंबर आठ की पार्षद कमली देवी का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया. नगर पंचायत कहलगांव के सभा कक्ष में वार्ड पार्षदों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद सिंह ने चिंता जाहिर कर कहा कि कमली […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement