लायंस सिल्क सिटी का 23 वां पदस्थापन समारोह आयोजित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jul 2024 11:07 PM
लायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी का 23 वां पदस्थापन समारोह सह चार्टर नाइट का आयोजन रविवार को एक होटल में हुआ.
लायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी का 23 वां पदस्थापन समारोह सह चार्टर नाइट का आयोजन रविवार को एक होटल में हुआ. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संजीता साह ने किया. मंच संचालन एवं स्वागत अलका दुगर एवं प्रिया दारुका ने किया. 2024-25 की नई टीम का पद स्थापन उप जिलापाल प्रदीप खेतान ने किया. संजय अग्रवाल को अध्यक्ष, अजीत जैन को सचिव, पवन भालोटिया को कोषाध्यक्ष पद के लिए एवं अन्य पदाधिकारीगण को उनके पद और दायित्व की शपथ दिलायी गयी. गोपाल अग्रवाल ने कहा कि लायंस सिल्क सिटी का सेवा कार्य सराहनीय है. पूर्व सचिव लायन दीपक सिन्हा ने क्लब की गतिविधियों का उल्लेख किया. पूर्व अध्यक्ष शंभु भगत ने वर्तमान अध्यक्ष संजय अग्रवाल को पद भार सौंपा. डिस्ट्रिक्ट मार्केटिंग ऑफिसर अविनाश साह, रीजन चेयरपर्सन लायन सारिका खेतड़ीवाल, जोन चेयरपर्सन सुधांशु शेखर, उज्जैन मालू, संजय साह, रतन संथालिया, शरद दुगर, डाॅ पंजिकार उपस्थित थे. एडिशनल कमिश्नर सेल्स टैक्स गोपाल अग्रवाल, उप जिलापाल प्रदीप खेतान, पूर्व जिलापाल डीसी संचिति, पूर्व जिलापाल नंदा गर्ग, कैबिनेट सचिव डॉ पंकज टंडन, जीएमटी काॅर्डिनेटर गोपाल खेतड़ीवाल भी उपस्थित थे. लायंस प्राइम ने किया कार्यक्रम
फोटो नंबर : सिटी
भागलपुर: लायंस क्लब ऑफ भागलपुर प्राइम की ओर से रविवार को गोशाला परिसर में गायों को रोटी सेवा कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम का संचालन प्राइम के पदाधिकारी सुमित जैन किया. मल्टीपल काउंसिल के कोषाध्यक्ष कमल जैन, पूर्व जिला पाल विनोद अग्रवाल, मंजूला जैन, बबीता अग्रवाल, कैबिनेट सचिव डॉ पंकज टंडन, अध्यक्ष अभिषेक डोकानिया, भूतपूर्व अध्यक्ष चैतन्य शरण, सचिव रैना गोयंका, कोषाध्यक्ष अंबिका शेखर, शिखा डोकनिया, रीना जैन आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










