24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नगर आयुक्त ने चलाया अभियान, दो दर्जन से अधिक होर्डिंग व बैनर धराशायी

तसवीर सुरेंद्र – रात 10 बजे तक अतिक्रमित स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग्स को हटाया गयावरीय संवाददाता,भागलपुर. नगर आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने अभियान चला कर बुधवार की शाम करीब तीन घंटे तक अवैध रूप से लगे बोर्ड व होर्डिंग्स को पे लोडर से हटा दिया. शाम सात बजे से अभियान शुरू किया गया, जो […]

तसवीर सुरेंद्र – रात 10 बजे तक अतिक्रमित स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग्स को हटाया गयावरीय संवाददाता,भागलपुर. नगर आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने अभियान चला कर बुधवार की शाम करीब तीन घंटे तक अवैध रूप से लगे बोर्ड व होर्डिंग्स को पे लोडर से हटा दिया. शाम सात बजे से अभियान शुरू किया गया, जो रात 10 बजे तक चलता रहा. इस दौरान सरकारी व गैर सरकारी जितने भी होर्डिंग्स लगे थे, सभी को हटा दिया गया.वहां मौजूद चाय-पान के गुमटी को भी गिरा दिया गया. कचहरी चौक के पास लगे होर्डिंग्स व बैनर को भी हटाया गया. रात 10 बजे के बाद नो इंट्री टूटने से ट्रकों की आवाजाही शुरू हो गयी. इससे अभियान को रात में रोक दिया गया, लेकिन यह अभियान अभी जारी रहने की बात निगम के अधिकारियों द्वारा कही जा रही है. हालांकि इस तरह का अभियान निगम की ओर से पहले भी कई बार चलाया जा चुका है, लेकिन कुछ दिनों के बाद पुन: होर्डिंग्स लग जाते हैं. शहर के प्राइवेट संस्थान, कोचिंग व व्यापार से जुड़े लोगों का होर्डिंग्स लगा रहता है. इससे सड़कों की चौड़ाई कम हो जाती है और जाम की समस्या बनी रहती है. होर्डिंग्स हटाने के बाद बुधवार की शाम घूरन पीर बाबा चौक के आसपास सड़कें चौड़ी लगने लगी. अभियान के दौरान महेश साह, पुर्णेर्ंदु कुमार व अन्य मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें