सिटी बस सेवा के लिए 20 बसों का मार्ग के साथ गया था प्रस्ताव, नहीं हुआ कोई निर्णय
सिटी बस सेवा के लिए 20 बस का मार्ग के साथ गया था प्रस्ताव, नहीं हुआ कोई निर्णय
भागलपुर पथ परिवहन निगम द्वारा भागलपुर से सिटी बस सेवा चलाने की योजना दो साल पहले बनायी गयी थी. बस किस रूट से चलेगी और कहां तक जायेगी, इसके लिए 20 बस और प्रस्तावित रूट की सूची मुख्यालय भेजी गयी थी. लेकिन दो साल बाद भी मुख्यालय की ओर से अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया. इस प्रस्ताव पर अमल हो गया होता और मुख्यालय इसकी स्वीकृति देती तो आज प्रस्तावित रूट पर सिटी बस सेवा शुरू हो जाती.
आपके शहर में
2018 में ही 52 बसों को स्मार्ट सिटी के तहत संचालित करने की सूची भी भेजी गयी थी मुख्यालय : वहीं पथ परिवहन निगम भागलपुर ने मुख्यालय के निर्देश पर 52 बसों और उसके रूट की सूची मुख्यालय भेजी गयी थी. इस सेवा को स्मार्ट सिटी के तहत संचालित की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए