भागलपुर में विधायक समर्थकों ने लहराया हथियार, सुपरवाइजर से मांगी रंगदारी
भागलपुर : एनटीपीसी कहलगांव के ऐश डाइक इलाके में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे एक विधायक के सामने ही उनके सरकारी व निजी सुरक्षा गार्ड सहित समर्थकों द्वारा उत्पात मचाने का मामला प्रकाश में आया है. ऐश डाइक से सेनोस्फेयर निकासी के काम में लगी मुंबई की सरला केम. इंडिया प्रा लिमिटेड कंपनी के […]
भागलपुर : एनटीपीसी कहलगांव के ऐश डाइक इलाके में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे एक विधायक के सामने ही उनके सरकारी व निजी सुरक्षा गार्ड सहित समर्थकों द्वारा उत्पात मचाने का मामला प्रकाश में आया है. ऐश डाइक से सेनोस्फेयर निकासी के काम में लगी मुंबई की सरला केम. इंडिया प्रा लिमिटेड कंपनी के सुपरवाइजर महेशामुंडा गांव निवासी संतोष कुमार ने एनटीपीसी थाने में देर शाम प्राथमिकी दर्ज करायी.
आपके शहर में
सदानंदपुर बैसा के अरविंद सिंह, काजीपुरा के केपी साह व शीतलनगर के राजकुमार सिंह सहित दर्जन भर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इनपर रंगदारी मांगने व रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए