ePaper

भागलपुर की बेटी को अमेजन ने दिया "1.10 करोड़ का पैकेज

Updated at : 06 Feb 2020 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर की बेटी को अमेजन ने दिया "1.10 करोड़ का पैकेज

भागलपुर : भागलपुर की बेटी शेफालिका की प्रतिभा देख अमेरिका को आमंत्रण देना पड़ा. अमेजन ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये के पैकेज में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर नियुक्ति दी है. पिछले चार महीने से वह अमेरिका की टेक्सास स्टेट की डेलस सिटी में अमेजन के कार्यालय में कार्यरत हैं. यह सफलता शेफालिका को […]

विज्ञापन

भागलपुर : भागलपुर की बेटी शेफालिका की प्रतिभा देख अमेरिका को आमंत्रण देना पड़ा. अमेजन ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये के पैकेज में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर नियुक्ति दी है. पिछले चार महीने से वह अमेरिका की टेक्सास स्टेट की डेलस सिटी में अमेजन के कार्यालय में कार्यरत हैं. यह सफलता शेफालिका को यूं ही नहीं मिल गयी, बल्कि इसके लिए उन्हें दिन-रात की मेहनत और लगातार संघर्ष करना पड़ा.

बचपन से ही कंप्यूटर से रहा लगाव :

शेफालिका ने बताया कि बचपन से ही कंप्यूटर से लगाव रहा है. आठवीं क्लास से ही कंप्यूटर पढ़ाई से गंभीरता से जुट गयी थी. उन्होंने बताया कि माउंट कार्मेल स्कूल से 10वीं व सेंट जोसेफ स्कूल से 12वीं पास की है.

अमेरिका में कंप्यूटर मास्टर डिग्री ली : दुर्गापुर से कंप्यूटर शिक्षा में बीटेक की डिग्री ली. इसके बाद चेन्नई में कंप्यूटर में मास्टर डिग्री के लिए तैयारी शुरू की. इस दौरान एक कंपनी में पार्ट टाइम जॉब भी किया. इसी दौरान अमेरिका के एक कंप्यूटर शिक्षण संस्थान के इंटरव्यू में चेन्नई में भाग लिया.

काफी मेहनत के बाद अमेरिका के कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में उनका नामांकन हुआ. यहां कंप्यूटर की मास्टर डिग्री प्राप्त की. कैंपस से ही अमेजन कंप्यूटर कंपनी में जॉब मिला. उन्होंने बताया कि पढ़ाई के क्रम में भी यहां भी पार्ट टाइम जॉब किया. भाग दौड़ की लाइफ होने के बाद भी शेफालिका शेखर सिंगिंग व डांसिंगकरने का समय निकाल लेती हैं. उन्होंने बताया कि काम से समय मिलता है या दोस्तों के साथ रहते है, तो सिंगिंग व डांसिंग कर लेते हैं. बचपन से ही दोनों से जुड़ाव रहा. स्कूल के कार्यक्रम में भी भाग लिया करते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन