फंदे से लटका मिला महिला का शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2020 2:54 AM
विज्ञापन
भागलपुर : तातारपुर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार स्थित बरगांछ दुर्गा स्थान के पास सैलून संचालक अमित कुमार सिंह के दूसरे तल स्थित घर में गुरुवार सुबह उसकी पत्नी चंचल कुमारी चांदनी (29) का शव फंदे से लटकता पाया गया. जब तक पुलिस, पड़ोसियों और मृतका के मायके वालों की इसकी जानकारी हुई तब तक […]
विज्ञापन
भागलपुर : तातारपुर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार स्थित बरगांछ दुर्गा स्थान के पास सैलून संचालक अमित कुमार सिंह के दूसरे तल स्थित घर में गुरुवार सुबह उसकी पत्नी चंचल कुमारी चांदनी (29) का शव फंदे से लटकता पाया गया. जब तक पुलिस, पड़ोसियों और मृतका के मायके वालों की इसकी जानकारी हुई तब तक महिला का पति अपने दोनों बच्चों को लेकर मां और भाई सहित घर छोड़कर फरार हाे गया.
इधर दोपहर करीब बारह बजे पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति सहित सास, देवर और ननद पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है. मृतका के पिता मुंगेर जिला के जमालपुर स्थित मंगरौरा निवासी अरविंद ठाकुर ने बताया कि 2009 में अमित और चचंल का प्रेम विवाह हुआ था.
उसके बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे. इस बात को लेकर 2015 में चंचल ने मुंगेर कोर्ट में अमित और उसके घरवालों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा भी किया था. वहीं 2017 में अमित और ससुराल वालों ने मिलकर चंचल को केरोसिन डाल कर जलाकर मारने का भी प्रयास किया था.
परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारा. वहीं मृतका के पिता के बयान पर पति अमित कुमार, सास सुलेखा देवी, ननद मनीषा देवी और देवर अभिनीत कुमार सिंह के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया. तातारपुर थाना प्रभारी थानाध्यक्ष एसआइ कौशल भारती ने बताया कि शव को कमरे में फंदे से लटका पाया गया और मृतका का पैर पंखे के नीचे चौकी पर पूरी तरह मुड़ा हुआ था. चौकी और पंखे की दूरी मृतका की लंबाई जितनी ही है.
ऐसे में कोई भी आत्महत्या नहीं कर सकता है. प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाने का मालूम चलता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. मृतका के पिता के बयान पर पति, सास, ननद और देवर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है. चारों आरोपिताें की तलाश में छापेमारी की जा रही है. मृतका के बच्चों को उसका पति लेकर फरार हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










