बिहपुर : नवगछिया पुलिस जिला संविधान बचाओ, देश बचाओ समिति के बैनर तले रविवार को बिहपुर के मंजिलगाह मैदान में अनुमंडल स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता बिहपुर खानकाह के गद्दीनशीं अली कोनैन खां फरीदी व संचालन गौतम कुमार प्रीतम ने किया. पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से जनता का ध्यान हटाने के लिए तरह-तरह की चाल चल रही है. देश में सीएए व एनआरसी जैसे काले कानून थोपे जा रहे हैं. इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठायी जायेगी.
पूर्व जिप सदस्या रीता देवी, जाहिद अंसारी, चक्रपाणि हिमांशु, डाॅ नीतेश यादव, राजेंद्र यादव, इरशाद फतेहपुरी, अशोक यादव, चंद्रशेखर यादव, अनुपम आशीष, कुंदन यादव, रोहित आनंद शुक्ला, राधाकृष्ण सिंह, अजीत झा, राजनीति सिंह, निरंजन चौधरी, रामशरण यादव, विंदेश्वरी मंडल, छतीश यादव, लालू यादव के अलावा बिहपुर, खरीक, नारायणपुर, गोपालपुर, नवगछिया व इस्माइलपुर प्रखंडों से आये लोगों ने इस कानून को अविलंब वापस लेने की मांग की.
बिहपुर. प्रखंड राजद ने रविवार को एनआरसी व सीएए के विरोध में बिहपुर बाजार से प्रखंड कार्यालय के गेट तक पैदल मार्च किया और वहां पर पीएम व बिहार के सीएम का पुतला फूंका. मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष मोइन राइन, जाहिद अंसारी आदि मौजूद थे.
नवगछिया. वैशाली चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने पीएम व सीएम का अरथी जुलूस निकाल कर पुतला दहन किया. नेतृत्व युवा नेता शैलेश यादव व अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय मंडल ने किया. इस दौरान अशोक यादव, मनोज यादव, धर्मेंद्र यादव, विश्वास झा, हिमांशु यादव आदि मौजूद थे.
खरीक. राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव के नेतृत्व में खरीक बाजार उर्दू चौक पर पीएम व सीएम का पुतला दहन किया. मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव, आजाद अंसारी आदि मौजूद थे.
कहलगांव. राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष बासुकीनाथ यादव की अगुआई में रविवार को शहर स्थित पार्क चौक पर सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में पीएम व सीओ का पुतला जलाया. मौके पर पीरपैंती के विधायक रामविलास पासवान, जबीं शम्स निजामी, जनार्दन आजाद, मो रिजवान आदि मौजूद थे. सन्हौला. राजद कार्यकर्ताओं ने सन्हौला बाजार में हनुमान मंदिर चौक पर पीएम, गृह मंत्री व राज्य के सीएम का पुतला दहन. नेतृत्व राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कलामुद्दीन कर रहे थे. सुलतानगंज .
राजद प्रखंड अध्यक्ष मो मेराज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम व सीएम का पुतला दहन किया. प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बीडीओ प्रभात रंजन को सौंपा. मौके पर पूर्व विधायक फणींद्र चौधरी, रामावतार मंडल, अरविंद यादव, नटबिहारी मंडल,अनिरुद्ध यादव आदि मौजूद थे.
गोराडीह. गोराडीह में राजद कार्यकर्ताओं ने राजद प्रखंड अध्यक्ष सज्जाद आलम के नेतृत्व में सीएए व एनआरसी के विरोध में पीएम का पुतला दहन किया. इससे पहले कार्यकर्ता विरनौध चौक से गोराडीह बाजार नारेबाजी करते हुए पहुंचे. मौके पर पवन ठाकुर, बासुकी यादव, दिलदारअहमद, बिंदेश्वरी सिंह, विपिन बिहारी आदि मौजूद थे.जगदीशपुर.
पुरैनी में राजद कार्यकर्ताओं ने पीएम, गृह मंत्री व सीएम का पुतला दहन किया. मौके पर अली अशरफ सिद्दीकी, अफजल हुसैन, मरगुब, अकबर, कासिम आदि मौजूद थे. पीरपैंती. शेरमारी चौक पर रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष रंजीत साह के नेतृव में नागरिक संशोधन कानून के विरोध में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया.
इसके पूर्व विधायक रामविलास पासवान व कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बाजार में घूमे. इसमें विधायक रामविलास पासवान, कैलाश यादव, मुकेश यादव, रमेश प्रसाद रमण, गोपीचंद यादव, शेख चांद अली, मो वसीम, कुंदन कुमार यादव, जनार्दन अाजाद, मनोहर मंडल, नरेश यादव, मो सज्जाद, नरेश यादव, प्रदीप ठाकुर आदि शामिल थे.नारायणपुर. नारायणपुर बस स्टैंड पर रविवार की शाम राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा के नेतृत्व में पीएम व सीएम का पुतला दहन किया.