दाे दिन में कलाकेंद्र परिसर में रखे सामान को हटाना शुरू कर देगा जोगसर थाना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर : कलाकेंद्र में जोगसर थाना नहीं खोलने के निर्णय के बाद यहां रखे सामान को हटाने की प्रक्रिया दो दिन बाद शुरू होगी. जोगसर थानाध्यक्ष एसआइ विश्वबंधु कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जोगसर ओपी को तत्काल कोतवाली परिसर स्थित डीएसपी विधि व्यवस्था कार्यालय में शिफ्ट किया जा रहा है. गुरुवार […]
विज्ञापन
भागलपुर : कलाकेंद्र में जोगसर थाना नहीं खोलने के निर्णय के बाद यहां रखे सामान को हटाने की प्रक्रिया दो दिन बाद शुरू होगी. जोगसर थानाध्यक्ष एसआइ विश्वबंधु कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जोगसर ओपी को तत्काल कोतवाली परिसर स्थित डीएसपी विधि व्यवस्था कार्यालय में शिफ्ट किया जा रहा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
गुरुवार शाम तक विधि व्यवस्था कार्यालय को नाथनगर स्थित एफएसएल कार्यालय शिफ्ट करने की प्रक्रिया को पूर्ण कर जोगसर पुलिस को उक्त भवन सौंप दिया गया है. शुक्रवार को साफ-सफाई और हल्की मरम्मत कराने के बाद शनिवार से थाना को उक्त भवन में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. कलाकेंद्र में मौजूद जोगसर ओपी के मालखाना के सामानों को वहां से हटाना शुरू कर दिया जायेगा.
25 दिसंबर को कलाकेंद्र से थाना हटाने का हुआ था निर्णय : आदमपुर स्थित जोगसर थाना के नये भवन निर्माण को लेकर एक साल के लिए थाना को कलाकेंद्र में शिफ्ट किया गया था. लेकिन कलाकारों व कला संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रभात खबर ने कलाकेंद्र परिसर से थाना हटाने की आम नागरिकों की मांग को प्रमुखता से प्रकाशित किया.
कला व संस्कृतिकर्मी के लगातार दबाव के कारण आखिर पूर्व डीआइजी विकास वैभव ने थाना को कलाकेंद्र में नहीं खोलने का आदेश पारित किया. यह आदेश 25 दिसंबर को जारी किया गया था. दिसंबर माह में जाेगसर थाना ने कलाकेंद्र परिसर में जब्त की गयी दर्जनों बाइकों को महापुरुषों की मूर्तियों के इर्द-गिर्द रख दिया था.
वहीं जिस मंच पर कलाकार अपनी प्रस्तुति देते है, उसे बैरक बना दिया था. यही स्थित गुरुवार को भी दिखी. लेकिन जोगसर थाना ने आश्वासन दिया है कि दो दिन के अंदर धीरे-धीरे सारे सामान को उठाने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन