डाक विभाग का भागलपुर में पहला महिला डाकघर खुलेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2020 8:47 AM
ब्रजेश, भागलपुर : महिला सशक्तीकरण की दिशा में डाक विभाग ने भागलपुर में महिला डाकघर खोलने का निर्णय लिया है. महिला डाकघर के लिए आदमपुर उपडाकघर का चयन किया गया है और इसका प्रपोजल बना कर हेडक्वार्टर भेज दिया गया है. डाक अधिकारी के अनुसार जनवरी के आखिरी सप्ताह तक आदमपुर में महिला डाकघर खुल […]
ब्रजेश, भागलपुर : महिला सशक्तीकरण की दिशा में डाक विभाग ने भागलपुर में महिला डाकघर खोलने का निर्णय लिया है. महिला डाकघर के लिए आदमपुर उपडाकघर का चयन किया गया है और इसका प्रपोजल बना कर हेडक्वार्टर भेज दिया गया है. डाक अधिकारी के अनुसार जनवरी के आखिरी सप्ताह तक आदमपुर में महिला डाकघर खुल जायेगा. महिला डाकघर के खुलने से महिलाओं को पुरुष ग्राहकों के साथ लाइन में लग कर पैसा जमा कराने के झंझट से मुक्ति मिलेगी. वहीं, भीड़ की वजह से काम कराने में दिक्कत महसूस करनेवाली महिलाओं को सुविधा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










