गरीब रथ : ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम में रवाना होने का दिया गलत अपडेट

Updated:
विज्ञापन

कोहरे के चलते ट्रेनें हो रहीं लेट, इधर रेलवे का नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम फास्ट भागलपुर : कोहरे के चलते ट्रेनें अगर लेट हो रही हैं, तो दूसरी ओर रेलवे का नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (ऑनलाइन) थोड़ा फास्ट हो गया है. ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी ही रहती है और पूछताछ प्रणाली पर खुलने का अपडेट […]

विज्ञापन

कोहरे के चलते ट्रेनें हो रहीं लेट, इधर रेलवे का नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम फास्ट

आपके शहर में

विज्ञापन
भागलपुर : कोहरे के चलते ट्रेनें अगर लेट हो रही हैं, तो दूसरी ओर रेलवे का नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (ऑनलाइन) थोड़ा फास्ट हो गया है. ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी ही रहती है और पूछताछ प्रणाली पर खुलने का अपडेट दिखा जाता है. ट्रेन के बारे में अगर स्टेशन पर किसी अधिकारी से पूछ लिया जो सीधे मुंह कोई जवाब भी नहीं देता.
मंगलवार को कुछ ऐसा ही गरीब राथ के यात्रियों के साथ हुआ. गरीब रथ प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर खड़ी थी. यात्रियों ने मोबाइल पर पूछताछ प्रणाली सिस्टम को खोल कर लाइव रनिंग स्टेट्स देखा तो ट्रेन गंतव्य स्टेशन भागलपुर से खुलने का अपडेट मिला. कुछ यात्रियों ने दौड़कर ट्रेन पकड़ी. ट्रेन में सवार हुए, तो पता चला कि इसके खुलने में अभी देरी है.
दरअसल, भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस करीब साढ़े छह घंटे लेट थी. ट्रेन साढ़े पांच बजे शाम में प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंची. आनंद विहार के लिए गरीब रथ को खोले जाने का समय शाम 6:50 बजे निर्धारित हुआ. मोबाइल पर यात्रियों ने रेलगाड़ी पूछताछ प्रणाली पर देखा तो शाम 6:37 बजे ही भागलपुर से खुल जाने का अपटेड दिखा और उनके बीच भागमभाग वाली स्थिति उत्पन्न हो गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन