28 तक ठंड का कहर, खिली धूप में नववर्ष का आगमन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सबौर : बादलों की लुकाछिपी के बीच धुंध, कोहरा और पछुआ बयार के साथ ठंड 28 दिसंबर तक यूं ही बरकरार रहने के आसार हैं. अलविदा होते साल के साथ 29 दिसंबर से खिली धूप के साथ नववर्ष का आगमन होगा. विशेषज्ञों के अनुसार चार जनवरी के बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने को […]
विज्ञापन
सबौर : बादलों की लुकाछिपी के बीच धुंध, कोहरा और पछुआ बयार के साथ ठंड 28 दिसंबर तक यूं ही बरकरार रहने के आसार हैं. अलविदा होते साल के साथ 29 दिसंबर से खिली धूप के साथ नववर्ष का आगमन होगा. विशेषज्ञों के अनुसार चार जनवरी के बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस बीच अधिकतम और न्यूनतम पारे में भी उतार-चढ़ाव दर्ज होगा. शनिवार को भागलपुर का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा. उत्तरी-पश्चिमी हवा 5.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली. अगले दो-तीन दिनों तक पश्चिमी और उत्तरी पश्चिमी हवा चलने के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन