ePaper

19 दिसंबर को निदेशक का निर्देश, 17 दिसंबर तक अपलोड करें रिक्ति सूची

Updated at : 22 Dec 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
19 दिसंबर को निदेशक का निर्देश, 17 दिसंबर तक अपलोड करें रिक्ति सूची

भागलपुर : चौथे चरण में आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका व सहायिका पद पर चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. लेकिन आइसीडीएस के निदेशक के पत्र ने पूरी चयन प्रक्रिया को ही फंसा दिया है. दरअसल निदेशक ने 19 दिसंबर को पत्र जारी कर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिया […]

विज्ञापन

भागलपुर : चौथे चरण में आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका व सहायिका पद पर चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. लेकिन आइसीडीएस के निदेशक के पत्र ने पूरी चयन प्रक्रिया को ही फंसा दिया है. दरअसल निदेशक ने 19 दिसंबर को पत्र जारी कर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 12 से 17 दिसंबर तक एनआइसी की वेबसाइट पर सेविका-सहायिका की रिक्ति सूची अपलोड कर दें.

सूची अपलोड करने की तिथि बीत जाने के दो दिन बाद मुख्यालय द्वारा पत्र जारी करने का नतीजा यह हुआ है कि शनिवार की देर शाम तक रिक्ति सूची एनआइसी की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सकी. ऐसे में आवेदकों से 23 दिसंबर से आमंत्रित किये गये आवेदन कैसे हो पायेंगे, यह संकट खड़ा हो गया है.
डीपीओ कार्यालय से सभी जानकारी देने का निर्देश
निदेशक ने निर्देश दिया है कि डीपीओ कार्यालय में रिक्त केंद्रों की विस्तृत सूचना अपने पास मेंटेन रखना है और इच्छुक लोगों को सभी जरूरी जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायेंगे. रिक्ति की सूची ऑनलाइन अपलोड करने की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यालय के स्तर से करने कहा गया है. समयसीमा के भीतर चयन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश है.
आइसीडीएस द्वारा जारी चयन का कार्यक्रम
23 दिसंबर से 06 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि
13 जनवरी को सीडीपीओ कार्यालय में औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशन एक सप्ताह के लिए
14 से 20 जनवरी तक आपत्ति लेने की तिथि
21 से 31 जनवरी तक आम सभा आयोजित करने की तिथि
आवेदन के दौरान ये दस्तावेज करने होंगे अपलोड
ऑनलाइन आवेदन fts.bih.nic.in/AWCREC/Login.aspx पर आमंत्रित किया गया है. आवेदन के साथ आवेदिका को मैट्रिक अंक पत्र (सहायिका के लिए आठवीं कक्षा का अंक पत्र), मूल प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आवासीय प्रमाणपत्र, विधवा अभ्यर्थियों के लिए विधवा प्रमाणपत्र, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए दिव्यांगता प्रमाणपत्र आदि को निर्धारित साइज में अपलोड करना अनिवार्य होगा.
17 दिसंबर तक रिक्ति की सूची ऑनलाइन अपलोड करने के लिए कहा गया था. बाद में दो दिन की और मोहलत दी गयी थी. सूची अपलोड कर दी गयी है. 23 दिसंबर को जब आवेदक द्वारा आवेदन किया जाने लगेगा, तो रिक्ति भी दिखेगी.
अर्चना कुमारी, डीपीओ, आइसीडीएस, भागलपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन