डूबने से तीन बच्चों सहित पांच मरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2019 3:17 AM
विज्ञापन
विसर्जन के दौरान सोनूडीह गांव के तालाब में डूबे तीनों बच्चे नवगछिया में किशोर व कहलगांव में इंजीनियरिंग का छात्र डूबा भागलपुर : गोराडीह, नवगछिया व कहलगांव में डूबने से तीन बच्चों सहित पांच लाेगों की मौत हो गयी. प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोराडीह के सोनूडीह गांव में तालाब में डूबने से तीन बच्चे की […]
विज्ञापन
विसर्जन के दौरान सोनूडीह गांव के तालाब में डूबे तीनों बच्चे
नवगछिया में किशोर व कहलगांव में इंजीनियरिंग का छात्र डूबा
भागलपुर : गोराडीह, नवगछिया व कहलगांव में डूबने से तीन बच्चों सहित पांच लाेगों की मौत हो गयी. प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोराडीह के सोनूडीह गांव में तालाब में डूबने से तीन बच्चे की मौत हो गयी वहीं नवगछिया में किशोर व कहलगांव में इंजीनियरिंग छात्र की डूबने से जान चली गयी.गोराडीह थाना क्षेत्र के सोनूडीह गांव में तालाब में डूबे तीनों बच्चे आपस में रिश्तेदार थे. घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे की है.
मृतकों में सोनूडीह गांव के रंजीत मंडल का पुत्र अतुल कुमार(10), धौरैया प्रखंड के धनकुंड थाना क्षेत्र के ललसहिया गांव के सूरज मंडल का पुत्र देवानंद कुमार एवं ललसहिया गांव के ही पोलो मंडल का पुत्र गुलशन कुमार शामिल है. अतुल कुमार जागेश्वर बिंद का पौत्र था, जबकि गुलशन व देवानंद सोनूडीह के काली मेला देखने के लिए जागेश्वर बिंद के यहां आये थे. काली प्रतिमा को गांव से बाहर पुरैनिया पोखर में विसर्जन किया जाता है और विसर्जन के दौरान वहां मेला लगता है. सभी बच्चे विसर्जन मेले में शामिल होने पुरैनिया पोखर पर पहुंचे थे.
जब प्रतिमा पहुंची, तो सभी बच्चे अपने वस्त्र उतार स्नान करने तालाब में कूद पड़े. जहां बच्चे नहाने उतरे वहां जेसीबी से काफी गहरी खुदाई की गयी थी. बच्चे पानी में जैसे उतरे डूबने लगे. बच्चों को डूबता देख उसे बचाने ग्रामीण व परिजन पानी में कूद पड़े और तीनों को बाहर निकाला. पानी से निकाल सभी बच्चों को जगदीशपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.
लोगों ने बताया कि बच्चों को बचाने के लिए अतुल के दादा जागेश्वर बिंद ने भी पानी में छलांग लगायी थी और वह भी डूबने लगे, जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना की सूचना मिलने पर गोराडीह पुलिस सोनूडीह पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, तो पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया.
स्थानीय लोगों व पुलिस के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए. वहीं नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह में कोसी नदी के किनारे छठ घाट की साफ-सफाई करने गये अभिमन्यु गोस्वामी के पुत्र सत्यम कुमार (16) की कोसी नदी में तो कहलगांव के पवित्र बटेश्वर गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूब जाने से इंजीनियरिंग के छात्र विकास कुमार सिंह (20)की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










