ePaper

राजधानी एक्सप्रेस से पिस्टल के साथ दो शूटर गिरफ्तार

Updated at : 24 Oct 2019 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
राजधानी  एक्सप्रेस से पिस्टल के साथ दो शूटर गिरफ्तार

नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ ने बुधवार को एक पिस्टल व दो लोडेड मैगजीन के साथ दो पेशेवर शूटरों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के बखरी निवासी रंजीत ईश्वर के पुत्र केशव ईश्वर व खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ ने बुधवार को एक पिस्टल व दो लोडेड मैगजीन के साथ दो पेशेवर शूटरों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के बखरी निवासी रंजीत ईश्वर के पुत्र केशव ईश्वर व खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के सतघट्टा निवासी उमेश यादव के पुत्र सगुन कुमार हैं. इनके पास से देसी पिस्टल, दो लोडेड मैगजीन, मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड बरामद हुए.

पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों आपरधी किसी की हत्या करने की मंशा से ही ट्रेन से दूसरे राज्य जा रहे थे. नवगछिया के आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस दुबे ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में दोनों अपराधियों की संदिग्ध गतिविधि पर ट्रेन की पेट्रोलिंग पार्टी ने उनकी तलाशी ली. दोनों के पास से हथियार बरामद हुए. दोनों को गिरफ्तार कर नवगछिया आरपीएफ को सूचना दी गयी.
नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन रोक कर आरपीएफ ने किया जीआरपी के हवाले
इस ट्रेन का स्टॉपेज नवगछिया में नहीं है, लेकिन ट्रेन को नवगछिया स्टेशन पर रोक कर आरपीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर उतारा. दिन भिर पूछताछ करने के बाद नवगछिया जीआरपी के हवाले कर दिया. इसके बाद ट्रेन कटिहार के लिए रवाना हुई.
कहते हैं आरपीएफ इंस्पेक्टर
आरपीएफ इस्पेक्टर ने बताया कि दोनों अपराधियों से पूछताछ के बाद नवगछिया जीआरपी के हवाले कर दिया गया है. जानकारी मिली है कि दोनों आपरधी पेशेवर शूटर हैं. पैसे लेकर ये हत्या भी करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन