विसर्जन शोभायात्रा : चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : विसर्जन शोभायात्रा को लेकर शहर से घाट तक सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गयी थी. विसर्जन रूट मार्ग व शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस के अधिकारी, पुरुष व महिला पुलिस जवान विधि-व्यवस्था को लेकर सक्रिय रहे. पुलिस कप्तान आशीष भारती समय-समय पर अपने पुलिस पदाधिकारियों से सूचना लेते […]

विज्ञापन

भागलपुर : विसर्जन शोभायात्रा को लेकर शहर से घाट तक सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गयी थी. विसर्जन रूट मार्ग व शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस के अधिकारी, पुरुष व महिला पुलिस जवान विधि-व्यवस्था को लेकर सक्रिय रहे. पुलिस कप्तान आशीष भारती समय-समय पर अपने पुलिस पदाधिकारियों से सूचना लेते रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश भी दिये. दूसरी तरफ सिटी डीएसपी राजवंश सिंह सहित कई थाना की पुलिस व रैफ के जवान सुरक्षा का कमाना संभाले रखा था. विसर्जन मार्ग के मुख्य चौराहों पर खुद सिटी डीएसपी सुरक्षा का जायजा ले रहे थे. सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं हो जाये. इसे लेकर सिटी डीएसपी सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारी व जवानों को हिदायत भी दे रहे थे.

बुधवार को स्टेशन चौक पर विभिन्न स्थानों से पहुंचने वाले विसर्जन शोभायात्रा में बज रहे डीजे का ध्वनि प्रदूषण यंत्र से जांच की गयी. मानक के अनुरूप बजाने पर हरी झंडी दी गयी. सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने कहा कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया है. किसी रूट मार्ग से मारपीट की घटना की शिकायत नहीं मिली है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन