80 फीसदी एटीएम हो गये खाली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2019 2:19 AM
विज्ञापन
तीन दिन बैंक भी रहेंगे बंद एसबीआइ आज एटीएम में भरेगा कैश, छुट्टी वाले दिन में लोगों को मिलेगी राहत छुट्टी के दिनों में बाकी बैंकों के एटीएम से कैश मिलेगा गारंटी नहीं शनिवार को पैसों के लिए एक से दूसरे एटीएम में भटकते रहे लोग बैंक में सुबह से ही लगी रही कतार भागलपुर […]
विज्ञापन
तीन दिन बैंक भी रहेंगे बंद
एसबीआइ आज एटीएम में भरेगा कैश, छुट्टी वाले दिन में लोगों को मिलेगी राहत
छुट्टी के दिनों में बाकी बैंकों के एटीएम से कैश मिलेगा गारंटी नहीं
शनिवार को पैसों के लिए एक से दूसरे एटीएम में भटकते रहे लोग
बैंक में सुबह से ही लगी रही कतार
भागलपुर : रविवार का अवकाश व दुर्गापूजा को लेकर बैंकों में लगातार तीन दिनों की छुट्टी है. बावजूद, इसके शनिवार को कैश नहीं भरा गया, जिससे 80 फीसदी एटीएम खाली रह गये. हालांकि, एसबीआइ रविवार को एटीएम में कैश भरेगा, जिससे छुट्टी वाले दिनों में लोगों को कुछ राहत मिलेगी. मगर, बाकी बैंकों के एटीएम में कैश भरा ही जायेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है.
दरअसल, शनिवार को बैंकों के खुले रहने पर भी लोगों को ज्यादातर एटीएम से पैसे नहीं मिले. दुर्गापूजा की खरीदारी के लिए खाते से पैसा निकालने के लिए लोग बैंक में सुबह से ही खड़े रहे. वहीं, स्टेट बैंक सहित विभिन्न बैंकों के ज्यादातर एटीएम खराब होने से लोग निराश लौटे.
यहां लोग हुए निराश
कचहरी चौक : लोग एटीएम के गार्ड से कैश होने की बात पूछ कर लौट जा रहे थे.
भीखनपुर चौक : यहां ग्राहक गार्ड को खरीखोटी सुनाकर बैरंग लौट रहे थे.
भाेलानाथ पुल से लेकर शीतला स्थान चौक : भोलानाथ पुल से शीतला स्थान चौक के बीच अधिकतर एटीएम के स्क्रिन पर आउट ऑफ कैश लिखा मैसेज लगातार डिसप्ले हो रहा था.
मिरजानहाट रोड : लोगों को कारण बताते गार्ड परेशान हो गये थे. एसबीआइ के एक एटीएम में कैश रहने से ग्राहकों की भीड़ रही.
खलीफाबाग चौक : एचडीएफसी के ब्रांच एटीएम में केवल 500 के नोट मिल रहे थे, तो इसके ठीक सामने एसबीआइ के एटीएम में कैश नहीं था. चौक से पूरब में एसबीआइ के एटीएम लोगों की भीड़ नजर आयी. यूनाइटेड बैंक एटीएम में कैश निकासी के दौरान खाते से पैसे कट जा रहे थे, लेकिन पैसे नहीं निकल रहे थे. हालांकि, रिवर्स पेमेंट हो जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










