अिधकारी समय रहते नहीं सुधरे, तो मुख्यालय में फाइल खुलवा देंगे : मंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2019 6:04 AM
भागलपुर : राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि पूरे राज्य में भूमि सुधार धरातल पर परिलक्षित हो, इसकी कार्ययोजना बैठक के माध्यम से तैयार होनी है. मुझे शर्म आती है कि मेरे क्षेत्र में सबसे अधिक राजस्व के लंबित मामले हैं. इस कारण जनता का काम समय पर नहीं हो रहा […]
भागलपुर : राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि पूरे राज्य में भूमि सुधार धरातल पर परिलक्षित हो, इसकी कार्ययोजना बैठक के माध्यम से तैयार होनी है. मुझे शर्म आती है कि मेरे क्षेत्र में सबसे अधिक राजस्व के लंबित मामले हैं. इस कारण जनता का काम समय पर नहीं हो रहा है.
हर स्तर पर भूमि विवाद संबंधी शिकायत सर्वाधिक आती है. अगर राजस्व के लंबित मामले के समय पर निबटाने में अफसर असफल रहते हैं तो मैं उनकी फाइल खुलवा दूंगा. इस कारण समय रहते काम मेंसुधार लायें. यही तल्ख तेवर अपर मुख्य सचिव विवेक सिंह की भी समीक्षा में रही. उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी यह नहीं समझें कि काम ठीक नहीं करेंगे तो उनका ट्रांसफर-पोस्टिंग होगा. उनके पास इतना पाॅवर है कि वह सीधे वोलेंटरी रिटायरमेंट (एच्छिक सेवानिवृति) दे देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










