पार्षदों ने किया आउटसाेर्सिंग का विरोध,
भागलपुर : दो साल बाद बिना किसी किचकिच व नोंक-झोक और शाेर-शराबे के मंगलवार को निगम सामान्य बोर्ड की बैठक हुई. इस दौरान पार्षद, मेयर,डिप्टी मेयर, उप नगर आयुक्त व निगम के सभी विभाग के शाखा प्रभारी माैजूद थे. बस नगर आयुक्त का चेहरा नया था. इसके पहले के सामान्य बोर्ड की बैठक में तत्कालीन […]
भागलपुर : दो साल बाद बिना किसी किचकिच व नोंक-झोक और शाेर-शराबे के मंगलवार को निगम सामान्य बोर्ड की बैठक हुई. इस दौरान पार्षद, मेयर,डिप्टी मेयर, उप नगर आयुक्त व निगम के सभी विभाग के शाखा प्रभारी माैजूद थे. बस नगर आयुक्त का चेहरा नया था. इसके पहले के सामान्य बोर्ड की बैठक में तत्कालीन नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा थे, इस बार नयी नगर आयुक्त जे प्रियदर्शनी थीं.
आपके शहर में
यह उनकी सामान्य बोर्ड की पहली बैठक थी. बैठक में सभी एजेंडा में सामान्य तरीके से चर्चा हुई. बैठक में जिन मुद्दों पर नगर आयुक्त को लगा शाखा प्रभारियों और जलकल अधीक्षक को निर्देश भी दिये, साथ ही इतने दिनों में रिपोर्ट देने की भी बात कही. बैठक की अध्यक्षता में मेयर सीमा साहा ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए