बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

जगदीशपुर (भागलपुर) : थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बच्चा चुराने की अफवाह पर भीड़ ने दो महिलाओं की पिटाई कर दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिलाओं को भीड़ की चंगुल से मुक्त कराया. महिलाओं ने सारी घटनाएं पुलिस को बतायी और अपने को बेकसूर बताया. पुलिस ने दोनों महिलाओं को […]

विज्ञापन

जगदीशपुर (भागलपुर) : थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बच्चा चुराने की अफवाह पर भीड़ ने दो महिलाओं की पिटाई कर दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिलाओं को भीड़ की चंगुल से मुक्त कराया. महिलाओं ने सारी घटनाएं पुलिस को बतायी और अपने को बेकसूर बताया. पुलिस ने दोनों महिलाओं को सुरक्षित घर भेज दिया. वहीं लोगों से

आपके शहर में

विज्ञापन
अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की. दो महिलाएं रविवार को मॉब लिंचिंग की चपेट में आने से बच गयी. पुलिस की तत्परता व प्रबुद्ध लोगों की पहल पर दोनों महिलाओं की जान बची. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में रविवार की सुबह बच्चा चोर कह कर दो महिलाओं की पिटाई कर दी. बाद में मुखिया प्रतिनिधि अनिमेष घोष के समझाने और जगदीशपुर पुलिस के पहुंचने पर महिला को लोगों ने छोड़ा. इसके बाद महिला को उसके घर भेजा गया.
पुलिस काे दोनों महिलाओं ने अपने नाम बताये. उन्होंने बताया कि वे चांदपुर के एक व्यक्ति के यहां आयी थीं. दोनों महिलाएं इतनी भयभीत थी कि वह लोगों को अपना नाम भी सही तरीके से नहीं बता पा रही थी. उस व्यक्ति ने भी इस बात की पुष्टि की. महिलाएं सुलतानगंज के अब्जूगंज की रहनेवाली हैं.
बच्चा चोरी की अफवाहों से बिहार पुलिस परेशान:
बिहार में बच्चा चोरी की अफवाहों ने बिहार पुलिस मुख्यालय से लेकर थाना पुलिस के अधिकारियों तक की नींद उड़ा दी है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मानते हैं कि बच्चा चोरी की घटना होती नहीं है, लेकिन अफवाह के कारण भीड़ उन्मादी हो रही है. पुलिस हालांकि कानून तोड़ने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए लोगों को जागरूक करने जैसे कदम उठा रही है. बच्चा चोरी के अफवाह को लेकर इस कदर दहशत का माहौल बन गया है कि अभिभावक भी चिंतित हैं. बिहार में बच्चा चोरी करने का शक होते ही लोग उग्र हो जा रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन