झंडोत्तोलन से पहले बिजली इंजीनियर ने कर्मचारी से खोलवाया जूते का फीता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर :विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, नवगछिया के जूनियर इंजीनियर राहुल कुमार की तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जूनियर इंजीनियर नवगछिया रूरल सेक्शन में पदस्थापित है और इस तसवीर में साफ-साफ नजर आ रहे हैं कि वह किस तरह से अनुबंधित प्राइवेट लाइनमैन अशोक यादव से अपने जूते का फीता खुलवा रहे […]
विज्ञापन
भागलपुर :विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, नवगछिया के जूनियर इंजीनियर राहुल कुमार की तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जूनियर इंजीनियर नवगछिया रूरल सेक्शन में पदस्थापित है और इस तसवीर में साफ-साफ नजर आ रहे हैं कि वह किस तरह से अनुबंधित प्राइवेट लाइनमैन अशोक यादव से अपने जूते का फीता खुलवा रहे हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
बताया जाता है कि स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन से पहले ली गयी तसवीर है. बकायदा यह सच है, तो अत्यंत ही गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है. वायरल तसवीर की सच जानने के लिए जूनियर इंजीनियर के विभागीय मोबाइल नंबर 7763814434 पर फोन किया, तो उनके द्वारा रिसीव नहीं किया गया.
इस मामले में नवगछिया के कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार रंजन ने बात हुई. उन्होंने बताया कि इस तस्वीर को हमने देखा है. इस पर जूनियर इंजीनियर को फटकार भी लगायी है. दरअसल, झंडा फहराने के लिए उन्हें जूता खोलना था. वह हाथ धोकर आया था. वहीं, वहां कीचड़ था. इस वजह से उनके नजदीक जो कर्मी खड़ा था, उन्होंने ही खुद कहा कि सर जूता खोल देते हैं. इसमें तानाशाही की कोई बात नहीं है. कर्मी को परिवार की तरह मानते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन