सिग्नल फेल, ट्रेनों का परिचालन दो घंटे बाधित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2019 6:23 AM
भागलपुर :मंगलवार रात तेज बारिश के चलते अकबरनगर स्टेशन का सिग्नल फेल कर गया. इसका असर किऊल से भागलपुर आने वाली ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा. सुपर एक्सप्रेस गुजरने के बाद ट्रेनें अकबरनगर-जमालपुर के बीच विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रही. सिग्नल बाॅक्स में बारिश का पानी घुस गया था और इसके चलते दो घंटे अकबरनगर […]
भागलपुर :मंगलवार रात तेज बारिश के चलते अकबरनगर स्टेशन का सिग्नल फेल कर गया. इसका असर किऊल से भागलपुर आने वाली ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा. सुपर एक्सप्रेस गुजरने के बाद ट्रेनें अकबरनगर-जमालपुर के बीच विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रही. सिग्नल बाॅक्स में बारिश का पानी घुस गया था और इसके चलते दो घंटे अकबरनगर स्टेशन होकर ट्रेन गुजर नहीं सकी.
भागलपुर से किऊल तक ट्रेनों का परिचालन ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली से होता है. इस कारण सिग्नल के उपकरण भी ट्रैक पर ही लगा है. बारिश का पानी बॉक्स में चला गया और रात नौ बजे के करीब डाउन लाइन के सभी सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










