जिप घोटाला : पूर्व डीडीसी प्रभात सिन्हा समेत छह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2019 4:50 AM
विज्ञापन
सीबीआइ टू के विशेष जज अजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई सीबीआइ की तरफ से अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर शुरू की गयी छापेमारी भागलपुर : जिला परिषद में 89 करोड़ों रुपये के सृजन घोटाला मामले में सीबीआइ की विशेष अदालत ने शनिवार को सात अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. […]
विज्ञापन
सीबीआइ टू के विशेष जज अजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई
सीबीआइ की तरफ से अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर शुरू की गयी छापेमारी
भागलपुर : जिला परिषद में 89 करोड़ों रुपये के सृजन घोटाला मामले में सीबीआइ की विशेष अदालत ने शनिवार को सात अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. इसके साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गयी है.
सीबीआइ टू के विशेष जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने जिन अभियुक्तों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट दिया, उनमें भागलपुर के तत्कालीन डीडीसी प्रभात कुमार सिन्हा, बैंक के सहायक प्रबंधक सुब्रत दास, देवशंकर मिश्रा, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक नवीन कुमार साहा, बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक संत कुमार सिन्हा व बैंक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार शामिल हैं.
विशेष अदालत ने सृजन घोटाला के तहत जिला परिषद में 89 करोड़ की अवैध निकासी में आरसी 17(ए)/17 के तहत कुल सात अभियुक्तों के खिलाफ वारंट जारी किया था. इनमें सीबीआइ केवल बैंक पदाधिकारी प्रवीण कुमार को ही गिरफ्तार कर सकी है. मामले के शेष छह
अभियुक्त अभी सीबीआइ की पकड़ से बाहर हैं.
उक्त मामले में सीबीआइ ने कुल 13 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसमें वर्तमान में सात अभियुक्त जेल में बंद हैं. अभियुक्तों पर यह आरोप है कि जिला परिषद के विभिन्न सरकारी स्कीमों की राशि को आपसी षड्यंत्र व पद का दुरुपयोग करके बड़े पैमाने पर सरकारी राशि को सृजन के खाते में स्थानांतरित किया था. तत्पश्चात रुपयों की बंदरबांट की गयी. सृजन घोटाला में सीबीआइ ने अब तक कुल 10 मामले दर्ज कर आरोप पत्र दाखिल किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










