टीएनबी की छात्रा ने फांसी लगा दी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर : टीएनबी कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने मंगलवार रात अपने ही दुपट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना ततारपुर थाना क्षेत्र के लालबाग कॉलोनी स्थित रामपूनित लॉज की है. 10 दिन पहले छात्रा रिमझिम पिता विकास उर्फ रिंकू चौरसिया अपनेघर खगड़िया के गोलझारी से वापस आयी थी. पिछले कुछ दिनों […]
विज्ञापन
भागलपुर : टीएनबी कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने मंगलवार रात अपने ही दुपट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना ततारपुर थाना क्षेत्र के लालबाग कॉलोनी स्थित रामपूनित लॉज की है. 10 दिन पहले छात्रा रिमझिम पिता विकास उर्फ रिंकू चौरसिया अपनेघर खगड़िया के गोलझारी से वापस आयी थी.
आपके शहर में
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से रिमझिम परेशान थी. साथ रहनेवाली छात्रा ने बताया कि वह बार-बार खुद को खत्म करने की बात भी कहती थी. पूछने पर भी कुछ नहीं बोलती थी. बस इतना बोलती थी कि जीवन से तंग आ गये हैं, अब नहीं जीना. बार-बार समझाने का प्रयास करते थे लेकिन वह गुमसुम रहती थी. घटना की सूचना पर परिजन खगड़िया से मौके पर पहुंचे और हत्या का शक जाहिर किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
दरवाजा था बंद, रोशनदान से देखा तो लड़की थी लटकी : लॉज के दूसरे फ्लोर पर दो छात्रा एक कमरे में रहती थी. दूसरी धुआवे की रहने वाली छात्रा पार्ट वन में पढ़ती है. पुलिस को इसने बताया कि सोमवार को मां गांव से आयी थी. देर शाम तक जब उक्त छात्रा वापस रूम में नहीं आयी तो उसे फोन किया. वह बोली अपनी दोस्त के साथ हैं रात को इसी के साथ रहना है सुबह आयेंगे. मंगलवार को वह आयी. तबीयत खराब होने की वजह से हम अपने गांव चले गये.
बुधवार सुबह लॉज वापस आये. कमरा अंदर से बंद था. आसपास के रहनेवा���े लड़के के साथ मकान मालिक को इसकी जानकारी दी. सुबह करीब नौ बजे का मामला था. मृतक का एक रिश्तेदार भी लॉज में रहता है. इसका कमरा भी हमारे कमरे के पास ही है. इसने रोशनदान से देखा तो छात्रा पंखे से लटकी थी. दरवाजा को धक्का देकर खोला गया. दुप्पटा काट कर लाश को नीचे उतारा गया. आगे इस छात्रा ने बताया आत्महत्या करनेवाली छात्रा कुछ दिनों से परेशान थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन