मौसी के यहां से आज घर लौटेंगे भगवान जगन्नाथ

Updated at : 11 Jul 2019 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
मौसी के यहां से आज घर लौटेंगे भगवान जगन्नाथ

तीन स्थानों से निकलेगी भगवान की रथ यात्रा भागलपुर : गुरुवार को भगवान जगन्नाथ सात दिनों के बाद मौसी के घर से वापस लौटेंगे. इसे लेकर बुधवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. शाम को शहर के तीन स्थानों नयाबाजार सखीचंद घाट समीप स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर, बाटा गली के सामने मंदिर एवं गिरधारी साह […]

विज्ञापन

तीन स्थानों से निकलेगी भगवान की रथ यात्रा

भागलपुर : गुरुवार को भगवान जगन्नाथ सात दिनों के बाद मौसी के घर से वापस लौटेंगे. इसे लेकर बुधवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. शाम को शहर के तीन स्थानों नयाबाजार सखीचंद घाट समीप स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर, बाटा गली के सामने मंदिर एवं गिरधारी साह हाट परिसर स्थित मंदिर से रथयात्रा निकाली जायेगी.
पंडित सौरभ मिश्रा ने बताया कि भगवान जगन्नाथ का मौसी के घर से वापस लौटने के साथ ही हरिशयनी एकादशी शुरू हो जाता है. इसके बाद चार माह के लिए मांगलिक कार्य निषेध हो जाता है. उन्होंने बताया कि गुरुवार को मौसी के घर से लौटने के पूर्व प्रात: नयाबाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान का शृंगार पूजा किया जायेगा.
साथ ही भजन संध्या का आयोजन होगा. रथ यात्रा शाम 5:30 बजे जगन्नाथ मंदिर से निकाली जायेगी. जो बूढ़ानाथ चौक, मंसूरगंज चौक, खलीफाबाग चौक, वेराइटी चौक, स्टेशन होते हुए नया बाजार अपने स्थान पर आयेगी. इसके बाद भंडारा होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन