वृद्ध को तेजाब से जला डाला, भर्ती

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर गांव के सिकंदर मंडल (उम्र 60) को गांव के ही कुछ लोगों ने रविवार की देर शाम तेजाब फेंक कर जला डाला. इससे उनकी छाती व दोनों हाथ पूरी तरह झुलस गया. परिजनों ने उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज में भर्ती कराया. सिकंदर की पत्नी रेखा […]

विज्ञापन

भागलपुर : खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर गांव के सिकंदर मंडल (उम्र 60) को गांव के ही कुछ लोगों ने रविवार की देर शाम तेजाब फेंक कर जला डाला. इससे उनकी छाती व दोनों हाथ पूरी तरह झुलस गया. परिजनों ने उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज में भर्ती कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन
सिकंदर की पत्नी रेखा देवी ने आरोप लगाया कि मेरे पति शाम को ग्रामीण बैंक से पैसा निकाल कर आ रहे थे, तभी गांव की उषा देवी व उसके बेटों ने मिलकर उनके ऊपर तेजाब डाल दिया.
कुछ दिन पहले मेरे ऊपर भी उषा देवी ने तेजाब फेंकने का प्रयास किया था, लेकिन वह बच गयी थी. रेखा देवी ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी खरीक थाना और एसपी कार्यालय को भी दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन