मायागंज व सदर अस्पताल के कचरे में लगायी आग, धुएं से मरीज हुए परेशान

Updated at : 19 Jun 2019 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
मायागंज व सदर अस्पताल के कचरे में लगायी आग, धुएं से मरीज हुए परेशान

भागलपुर : जेएलएनएमसीएच में सफाई कर्मी की लापरवाही थम नहीं रही है. कई बार फटकार के बाद भी ओपीडी के पीछे पसरे कूड़े में आग लगाने का दौर जारी है. धुएं से दिन के एक बजे तक ओपीडी में आये मरीज परेशान रहे. वहीं, सदर अस्पताल के इमरजेंसी के सामने शौचालय के पीछे कूड़े में […]

विज्ञापन

भागलपुर : जेएलएनएमसीएच में सफाई कर्मी की लापरवाही थम नहीं रही है. कई बार फटकार के बाद भी ओपीडी के पीछे पसरे कूड़े में आग लगाने का दौर जारी है. धुएं से दिन के एक बजे तक ओपीडी में आये मरीज परेशान रहे. वहीं, सदर अस्पताल के इमरजेंसी के सामने शौचालय के पीछे कूड़े में आग लगा दिया गया. कचरे से पहले तो तेज लपटें निकलीं, इसके बाद धुआं से मरीज परेशान होते रहे.

बता दें पिछले सप्ताह जेएलएनएमसीएच के ओपीडी के पीछे फैले कचरे में आग लगाने के मामले में अधीक्षक डाॅ आरसी मंडल ने सफाई एजेंसी के मैनेजर को तलब किया था. जिसके इस तरह की लापरवाही आगे नहीं होने की बात कही गयी थी. निर्देश के एक सप्ताह बाद ही मामला उलट गया. दूसरी ओर सदर अस्पताल में लगी आग की सूचना अधिकारियों को दी गयी. जिसके बाद आग बुझा कर आगे इस तरह का काम न करने की चेतावनी एजेंसी के कर्मचारियों को दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन