पबजी खेलने पर मां-पिता ने डांटा, तो पुत्र ने फंदे से लटक दे दी जान
भागलपुर : पबजी गेम ने गुरुवार देर रात इंटर में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र की जान ले ली. पबजी खेल में साथी सैनिकों के मारे जाने और उसके ऊपर से गेम खेलने से मना करने के लिए मां-पिता की डांट ने पीयूष कुमार (17) को आहत कर दिया. इसी आवेश में पीयूष ने गुरुवार […]
भागलपुर : पबजी गेम ने गुरुवार देर रात इंटर में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र की जान ले ली. पबजी खेल में साथी सैनिकों के मारे जाने और उसके ऊपर से गेम खेलने से मना करने के लिए मां-पिता की डांट ने पीयूष कुमार (17) को आहत कर दिया. इसी आवेश में पीयूष ने गुरुवार देर रात ही फंदे से लटककर जान दे दी.
आपके शहर में
हबीबपुर थाना क्षेत्र के दाऊद वाट निवासी जब गुरुवार देर रात 12 बजे अपने पुत्र के कमरे में गये, तो उन्होंने अपने पुत्र को घर में पंखे से फंदे के सहारे झूलता पाया. शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने पीयूष के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. पोस्टमार्टम पहुंचे पिता राम विलास यादव और मां बेबी भारती का रो-रोकर बुरा हाल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए