आज से दो शिफ्ट में बाइपास पर गश्त
भागलपुर : बाइपास का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है, निर्माण पूरा होते ही छोटी-बड़ी गाड़ियां भी बाइपास पर दौड़ने लगी है. बाइपास पर चालू होने के बाद उसके सुरक्ष��� व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर भी भागलपुर पुलिस द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. भागलपुर पुलिस की ओर से जहां बाइपास पर […]
भागलपुर : बाइपास का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है, निर्माण पूरा होते ही छोटी-बड़ी गाड़ियां भी बाइपास पर दौड़ने लगी है. बाइपास पर चालू होने के बाद उसके सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर भी भागलपुर पुलिस द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. भागलपुर पुलिस की ओर से जहां बाइपास पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर पेट्रोलिंग पार्टी का गठन किया गया.
आपके शहर में
वहीं अपराधियों पर नकेल कसने के लिये वाहन चेकिंग के दो प्वाइंट्स बनाये गये हैं. भागलपुर एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बाइपास पर परिचालन शुरू होने के बाद भागलपुर पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गयी है. बाइपास पर सुचारु यातायात संचालन और सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो शिफ्ट में पेट्रोलिंग पार्टी का गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए