तीनटंगा व कहलगांव गंगा घाट पर बनेगा टर्मिनल

Updated at : 31 May 2019 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
तीनटंगा व कहलगांव गंगा घाट पर बनेगा टर्मिनल

भागलपुर : एनएच 80 पर जाम की समस्या से निबटने और समय के बचत को लेकर कहलगांव और तीनटंगा में रोरो (रॉल ऑन रॉल ऑफ) बंदरगाह बनाये जायेंगे. एक जगह से दूसरी जगह बड़ी मालवाहक गाड़ियों को दोनों तरफ ले आयेगी और ले जायेगी भी. इसके लिए दोनों जगहों पर रोरो टर्मिनल का निर्माण होगा. […]

विज्ञापन

भागलपुर : एनएच 80 पर जाम की समस्या से निबटने और समय के बचत को लेकर कहलगांव और तीनटंगा में रोरो (रॉल ऑन रॉल ऑफ) बंदरगाह बनाये जायेंगे. एक जगह से दूसरी जगह बड़ी मालवाहक गाड़ियों को दोनों तरफ ले आयेगी और ले जायेगी भी. इसके लिए दोनों जगहों पर रोरो टर्मिनल का निर्माण होगा.

इसके लिए दोनों जगहों पर जमीन देखने का काम शुरू हो गया है. टर्मिनल चार-चार एकड़ में बनेगा. अंतर्देशीय जल- मार्ग प्राधिकरण के उप निदेशक ने जमीन की खरीद को लेकर काम शुरू कर दिया है. जमीन काम काम लगभग तय हो गया है. दोनों जगहों पर बनने वाले टर्मिनल के बनने से बड़ी गाड़ियां जिस पर छर्री व बालू सहित कई सामान जो एनएच 80 से जाते हैं और कई दिनों तक जाम में फंस जाते हैं, इन गाड़ियों को एनएच 30 के रास्ते बड़ी गाड़ियां बिना आसानी से अपने रास्ते चल देते हैं.

हो चुका है टेंडर, जमीन लीज पर ली जायेगी
रोरो टर्मिनल बनाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जमीन लीज पर ली जायेगी. जमीन मिल जाने के दो माह बाद से टर्मिनल के निर्माण का काम शुरू हो जायेगा. दोनों टर्मिनल को मुख्य सड़कों से कनेक्ट करने के लिए सड़कों का निर्माण किया जायेगा, ताकि जो भी वाहन टर्मिनल पर उतरे, वह मुख्य सड़क तक आसानी से पहुंच सके.
अब इस पहल ने रंग लाना शुरू कर दिया
जमीन मिलने के साथ ही शुरू हाे जायेगा काम जमीन मिलने के साथ ही टर्मिनल का काम शुरू हो जायेगा. दोनों जगहों पर टर्मिनल का काम शुरू होते ही गाड़ियों के आने जाने के रास्ते, मालवाहक जहाज को रखने की जगह तैयार की जायेगी. अभी साहिबगंज में बंदरगाह बनाया गया है. काम शुरू होने बाद इसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्राधिकरण तेजी से काम करेगा.
कोलकाता से आयेगा मालवाहक जहाज
बड़े ट्रकाें समेत कई और गाड़ियों को नदी के रास्ते एक दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए प्राधिकरण कोलकाता से मालवाहक जहाज आयेगा. कहलगांव में छर्री और बालू की हजारों गाड़ियां एनएच 80 के रास्ते जाते हैं. इस बंदरगाह के बनने से नदी के रास्ते इन गाड़ियों का परिचालन शुरू हो जायेगा. इन दो जगहों पर गंगा नदी की मुख्य धार का पानी रहता है. जाम को देखते हुए पहले ही प्रशासन ने गंगा के रास्ते बड़ी गाड़ियों को चलाने को लेकर कोशिश तेज की थी और इसके लिए पहल भी शुरू की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन