विवाद में 12 वर्षीय बच्ची को जेसीबी के नीचे फेंका, मौत

Updated:
विज्ञापन

अमडंडा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में हुई घटना भागलपुर : जिला के अमडंडा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में विगत सोमवार को चापाकल पर पानी भरने को लेकर विवाद के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर एक 12 वर्षीय बच्ची को चल रहे जेसीबी के नीचे फेंक दिया था. घटना के बाद […]

विज्ञापन

अमडंडा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में हुई घटना

आपके शहर में

विज्ञापन

भागलपुर : जिला के अमडंडा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में विगत सोमवार को चापाकल पर पानी भरने को लेकर विवाद के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर एक 12 वर्षीय बच्ची को चल रहे जेसीबी के नीचे फेंक दिया था. घटना के बाद परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल गये थे, जहां उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. मायागंज अस्पताल में इलाज के क्रम में सोमवार रात 11.35 बजे बच्ची की मौत हो गयी.

मामले में मृत बच्ची अंगुरी खातुन (12) के पिता मो सलीम ने बरारी पुलिस के समक्ष अपना फर्द बयान दर्ज कराया. जिसमें उन्होंने अपनी बच्ची के हत्या के लिये गांव के ही रहने वाले चार लोगों को अभियुक्त बनाया है. मो सलीम ने बयान दिया है कि सोमवार को गांव के चापाकल पर पानी भरने को लेकर मो कयूम, मो मंसूर, हुस्नआरा और हसीना खातुन से विवाद हुआ था. जिसके बाद कल के पास ही चल रहे जेसीबी के नीचे फेंक दिया. जिसमें उनकी बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय अस्पताल से रेफर किये जाने मायागंज अस्पताल में सोमवार रात ही उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन