एनडीए की जीत पर कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला विजय जुलूस
भागलपुर : भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी अजय मंडल की जीत के बाद विजय जुलूस निकाला गया. एक ओर एनडीए कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकला तो विजयी अजय मंडल ने भी जुलूस निकाल कर लोगों का अभिवादन किया. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एनडीए गठबंधन को मिले अपार बहुमत की खुशी में भागलपुर […]
भागलपुर : भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी अजय मंडल की जीत के बाद विजय जुलूस निकाला गया. एक ओर एनडीए कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकला तो विजयी अजय मंडल ने भी जुलूस निकाल कर लोगों का अभिवादन किया. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एनडीए गठबंधन को मिले अपार बहुमत की खुशी में भागलपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.
आपके शहर में
कार्यकर्ताओं ने 11 बजे से स्थानीय विद्यालय आनंद राम ढ़नढ़ांनिया सरस्वती विद्या मंदिर में टीवी स्क्रीन पर देशभर के चुनाव परिणाम को देखते रहे. शाम चार बजे कार्यकर्ताओं ने वहां से अल्पाहार करके ढोल नगाड़े के साथ विजय जुलूस निकाला. विजय जुलूस का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने किया.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश में जातिवाद की विकृति को लोगों ने नकार विकासवाद और राष्ट्रवाद के नाम पर नरेंद्र मोदी के साथ खड़े रहे. जातिवाद और संप्रदायवाद की राजनीति करने वालों को देश की जनता ने करारा जवाब दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए