रोजेदारों ने मांगी अमन-शांति की दुआ
भागलपुर : माहे रमजान के दूसरे शुक्रवार को शहर की सभी मस्जिदों व खानकाहों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने जुमा की नमाज अदा कर अमन और शांति की दुआएं मांगी. शहर के मौलानाचक स्थित शाहजहानी मस्जिद, तातारपुर जामा मस्जिद, खलीफाबाग शाही मस्जिद, कबीरपुर, मोजाहिदपुर, जब्बारचक, बरहपुरा, भीखनपुर, हबीबपुर, शाहजंगी, चमेलीचक आदि के […]
भागलपुर : माहे रमजान के दूसरे शुक्रवार को शहर की सभी मस्जिदों व खानकाहों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने जुमा की नमाज अदा कर अमन और शांति की दुआएं मांगी. शहर के मौलानाचक स्थित शाहजहानी मस्जिद, तातारपुर जामा मस्जिद, खलीफाबाग शाही मस्जिद, कबीरपुर, मोजाहिदपुर, जब्बारचक, बरहपुरा, भीखनपुर, हबीबपुर, शाहजंगी, चमेलीचक आदि के जामा मस्जिदों में भी लोगों ने अकीदत के साथ जुमे की नमाज अदा की.
आपके शहर में
जामा मस्जिद बरहपुरा के इमाम हाफिज कुदरतुल्लाह ने कहा कि रमजान में जुमा की अहमियत काफी बढ़ जाती है. एक के बदले 70 गुना सबाब अल्लाह फरमाते हैं. बरकत और रहमतों का महीना रमजान चल रहा है. इस दौरान मस्जिदों में नामाजियों की अधिक भीड़ उमड़ने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए