ट्रेन से कट कर युवक और मासूम की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2019 3:10 AM
भागलपुर/नाथनगर : भागलपुर-अकबरनगर स्टेशन के बीच मधुसूदनपुर 10 पुलिया के नजदीक मंगलवार शाम 35 वर्षीय युवक सहित अज्ञात बच्चे (तीन वर्ष) की मौत ट्रेन से कट कर हो गयी. ट्रैक पर युवक व बच्चे का शव क्षत-विक्षत देख लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. स्थानीय पुलिस की सूचना पर रेल पुलिस पहुंची और […]
भागलपुर/नाथनगर : भागलपुर-अकबरनगर स्टेशन के बीच मधुसूदनपुर 10 पुलिया के नजदीक मंगलवार शाम 35 वर्षीय युवक सहित अज्ञात बच्चे (तीन वर्ष) की मौत ट्रेन से कट कर हो गयी. ट्रैक पर युवक व बच्चे का शव क्षत-विक्षत देख लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.
स्थानीय पुलिस की सूचना पर रेल पुलिस पहुंची और दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया. रेल पुलिस ने आसपास के लोगों से बच्चे के बारे में पूछताछ की, लेकिन युवक व बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी. मौके पर से गमछी, थैला व मोबाइल बरामद किया है. मोबाइल बंद है, जिससे परिजनों तक नहीं पहुंच सकी है. मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि भागलपुर जीआरपी ने दोनों के शव को जब्त कर लिया है.अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










